यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में दो अमेरिकी विध्वंसक, आपूर्ति जहाजों पर किया हमला
11-Dec-2024 02:21 PM 4663
सना, 11 दिसंबर (संवाददाता) यमन के अंसार अल्लाह आंदोलन (हूती) के सदस्यों ने अदन की खाड़ी में अमेरिकी विध्वंसक और आपूर्ति जहाजों पर रॉकेट तथा ड्रोन हमले किए। हूती ने मंगलवार को बताया है कि यमनी सशस्त्र बलों की नौसेना, यूएवी और मिसाइल बलों ने जिबूती के बंदरगाह छोड़ने के बाद तीन अमेरिकी आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाते हुए एक विशिष्ट सैन्य अभियान चलाया। इसने अदन की खाड़ी में दो अमेरिकी विध्वंसकों को भी निशाना बनाया, जो आपूर्ति जहाजों के साथ जा रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^