यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370, 23 फरवरी को होगी रिलीज
19-Jan-2024 09:20 PM 7455
मुंबई, 19 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370, 23 फरवरी को रिलीज होगीजियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज पॉलिटिकल ड्रामा आर्टिकल 370 को दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिए एक साथ आए हैं। यामी गौतम अभिनीत इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने निर्देशित किया है। फिल्म निर्माताओं ने एक रोमांचक पोस्टर जारी किया है, जिसमें यामी गौतम को एक खुफिया एजेंट के रूप में दिखाया गया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित फिल्म आर्टिकल 370, 23 फरवरी को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^