यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी
17-Dec-2023 10:20 PM 4019
भोपाल, 17 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भेंट कर मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया कि दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी और कोतवाल महंत मंगलदास ने डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संतों को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^