यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद
26-Oct-2024 11:59 PM 7085
चित्रकूट (सतना), 26 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सतना जिले चित्रकूट में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान दीनदयाल शोध संस्थान के रामनाथ आश्रम शाला चित्रकूट में अध्ययनरत वनवासी छात्र-छात्राओं से स्नेहपूर्ण वातावरण में आत्मीयता संवाद किया। इसके साथ ही डॉ यादव ने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये लोकनृत्य एवं बुन्देलखण्डी दिवारी नृत्य का साथ आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किये गये दिवारी नृत्य में सहभागिता निभाते हुए बच्चों के साथ लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सीमा यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^