यादव ने आप और भाजपा पर झुग्गीवासियों के हितों की अनदेखी करने का लगाया आरोप
30-Jun-2025 08:18 PM 1186
नयी दिल्ली, 30 जून (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में झुग्गियों को तोड़े जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टियों पर झुग्गीवासियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। श्री यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 11 साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के दौरान आप ने झुग्गीवासियों की के हितों की अनदेखी की, जिसके कारण दिल्लीवासियों ने भ्रष्ट आप को सत्ता से बेदखल कर दिया। अब पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अचानक झुग्गीवालों के प्रति प्रेम जाग उठा है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल झूठी सहानूभूति प्रकट करके गरीब लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^