बिलासपुर में मौसम का मिजाज फिर बदला
25-Oct-2021 02:15 PM 8369
बिलासपुर। सर्दी की दस्तक के साथ अब अचानक मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। सोमवार की सुबह ठंड गायब रही। धूप खिलने के बाद हल्की गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी है। तापमान में बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल बिलासपुर का अधिकतम तापमापन 31 डिग्री से अधिक है। रात में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। मानसून के लौटने के बाद बिलासपुर में ठंड बढ़ने लगी थी। लोगों को सुबह सर्दी का अहसास होने लगा था। नमीयुक्त ठंडी हवाएं चलने लगी थी। पिछले सप्ताह रात में पारा 18 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। पेंड्रारोड जिला प्रदेश में राते सर्द होने के साथ सबसे ठंडा था। लेकिन अब अचानक मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण आज मौसक शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृदिध हो सकती है। विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश में हल्के बादल रहने की संभावना है। कुछ जगहों में सुबह धुंध भी नजर आने की बात सामने आ रही है। बिलासपुर के साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी ठंड बढ़ने लगी है। वहीं सैलानी मौसम में बदलाव पर नजर रखे हुए है। आसपास के पिकनिक स्पाट और पर्यटन स्थलों में घूमने फिरने का प्लान भी बना रहे हैं। यही वजह है कि रविवार को मदकू दीप, रतनपुर, खूंटा घाट बांध, अमरकंटर, कोटा, लोरमी सहित मल्हार जैसे पर्यटन स्थलों में लोगों की भीड़ जुटी रही। Weather..///..weather-mood-changed-again-in-bilaspur-324935
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^