वोट बटोरने के लिए जनता को धोखा देने का प्रयास कर रही है भाजपा : उमर
09-Sep-2024 11:07 PM 8366
श्रीनगर 09 सितंबर (संवाददाता) नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दोहरी बात करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता को धोखा देने की ऐसी रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ेगी। श्री अब्दुल्ला ने आज बनिहाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मतदाताओं को धोखा देने के प्रयास में अक्सर दोहरी भाषा बोलती है। विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में भाजपा का रिपोर्ट कार्ड मूल रूप से कोरा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^