वियतनाम में शक्तिशाली तूफान 'यागी' से 82 की मौत, 64 लापता
10-Sep-2024 10:42 PM 3615
हनोई, 10 सितंबर (संवाददाता) वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंगलवार दोपहर तक करीब 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अन्य लापता हैं। वियतनाम के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि काओ बांग के पहाड़ी प्रांत में सबसे ज़्यादा 19 मौतें हुई हैं और 36 लोग लापता हैं।मरने वालों में लाओ कै प्रांत के 19, येन बाई प्रांत के 22, क्वांग निन्ह प्रांत के नौ लोग शामिल हैं। अन्य मरने वालों में से राजधानी हनोई, हाई फोंग शहर, होआ बिन्ह, हाई डुओंग, लैंग सोन, तुयेन क्वांग, हा गियांग और लाई चौ प्रांतों से हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^