वियतनाम में कचरा शाेधन केन्द्र में आग लगने से चार लोगों की मौत
29-Jun-2025 07:33 PM 8727
हनोई, 29 जून (संवाददाता) उत्तरी वियतनाम के हंग येन प्रांत में शनिवार को एक कचरा शोधन केन्द्र में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया तुओई ट्रे (युथ) ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि वैन लाम जिले में स्थित इस केन्द्र में दोपहर करीब 02:00 बजे आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग पहले इस क्षेत्र में लगी थी और फिर इसने अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^