वियतजेट की भारतीय यात्रियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं
09-Nov-2024 08:48 PM 6075
नयी दिल्ली 09 नवंबर (संवाददाता) वियतनाम के नये जमाने की एयरलाइन वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए नवंबर माह में दो विशेष प्रोत्साहन योजनाएं पेश की है जिसमें 11 नवंबर को बुकिंग पर भारत और वियतनाम के बीच एक दिशा का इकॉनमी क्लास टिकट 5555 रुपये में देने की पेशकश भी है। एयरलाइन की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर 11 नवंबर को रात 12:00 बजे से रात 11:59 बजे तक भारत और वियतनाम के बीच एक दिशा का इकॉनमी श्रेणी का टिकट 5555 रुपये (करों और शुल्कों समेत) से शुरू होगा। यात्री इस प्रोत्हान योजना का प्रोमो कोड वीजे11 आगमी एक जनवरी से 22 मई, 2025 के बीच की उड़ानों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^