विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाये युवा : सिन्हा
11-Jan-2025 09:08 PM 3351
पटना 11 जनवरी (संवाददाता) बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर कहा कि सनातन संस्कृति के वाहक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देश की युवा शक्ति को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। श्री सिन्हा ने शनिवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई जाती है। इस वर्ष युवा दिवस का विषय राष्ट्र निर्माण के लिए युवा सशक्तिकरण हैं। युवा दिवस मानने का मूल उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को देश के हर युवा तक पहुंचना है जिससे वे प्रगति में योगदान दे सके। स्वामी विवेकानंद ने 19वीं सदी में यह भविष्यवाणी की थी कि 21 वीं सदी भारत का होगा। वर्तमान स्थिति में यह सच होता दिखाई पड़ता है। यह महज संयोग नहीं है कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेन्द्र था और वर्तमान में देश का नेतृत्व नरेन्द्र हीं कर रहे है। नरेन्द्र की वाणी को पूरा करने के लिए नरेन्द्र के हाथों में की भारत का नेतृत्व है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^