विवेक अग्निहोत्री ने ’द दिल्ली फाइल्स' के सेट से शेयर की तस्वीरें
22-Nov-2024 05:48 PM 2798
मुंबई, 22 नवंबर (संवाददाता) फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स' के सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग कर रहे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ये भोली-भाली बंगाली लड़कियां इस बात से बिल्कुल अंजान हैं कि उनके किरदारों के साथ आगे क्या खौफनाक होने वाला है, #ददिल्लीफाइल्सके सेट से।दिल्ली फ़ाइल: द बंगाल चैप्टर का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे है और यह फिल्म पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत यह फ़िल्म 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^