विपक्ष की नैतिक जीत एवं सरकार की हुई नैतिक पराजय-पूनियां
10-Jun-2022 11:19 PM 5095
जयपुर 10 जून (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कहा है कि इसमें वह विपक्ष की नैतिक जीत और कांग्रेस की नैतिक पराजय मानते हैं। डा पूनियां ने आज रात चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की नैतिक पराजय इसलिए मानते हैं कि सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। अगर उनमें ईमान एवं एकता होती तो उन्हें भगोड़े होकर उदयपुर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद में नेटबंदी होती हैं तो कांग्रेस सवाल उठाती है लेकिन कांग्रेस बांड़ेबंदी के लिए बारह घंटे के लिए नेटबंदी होना कि कोई पर्चा लीक हो जाता, लगता हैं कांग्रेस को आशंका थी कि कहीं उनका पर्चा लीक न हो जाये। उन्होंने कहा कि जनता ने यह दृश्य देखा हैं। डा पूनियां ने कहा कि भाजपा ने एक सीट पर ही चुनाव लड़ा और एक पर निर्दलीय को समर्थन दिया था और चुनाव में हमारा प्रत्याशी जीता और निर्दलीय को 30 मत मिले।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^