विपक्ष की हरकतों से लज्जित होती है भारतीय संस्कृति: यादव
14-Mar-2024 07:44 PM 4080
खरगोन, 14 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान श्रीराम को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी तरह की हरकतों के चलते भारतीय संस्कृति लज्जित होती है। डॉ यादव आज यहां पीजी कॉलेज ग्राउंड में क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय तथा क्रांति वीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के कैंपस की डिजिटल लांचिंग कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष को आड़े आते लेते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्म स्थान और पैदा होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यह आरोप लगाया कि मंदिर बनाने के लिए नहीं बल्कि ढांचा तोड़ने की जल्दी थी। उच्चतम न्यायालय के राम मंदिर निर्माण संबंधी फैसले के बाद भी विपक्ष के सुर नहीं बदले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के चलते अयोध्या से अरब तक भारतीय सनातन संस्कृति का डंका बज रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^