विनाेद अग्रवाल बने सियाम के अध्यक्ष
15-Sep-2022 11:33 PM 1555
नयी दिल्ली 15 सितंबर (संवाददाता) वोल्वो आयशर कर्मिशियल व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद अग्रवाल वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के वर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। सियाम की आज हुयी 62वीं वार्षिक सम्मेलन के दौरान संगठन की कार्यकारी समिति ने श्री अग्रवाल का निर्वाचन किया है। श्री अग्रवाल ने मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं पूर्णकालिक निदेशक एवं सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा का स्थान लिया है। इससे पहले श्री अग्रवाल सियाम के उपाध्यक्ष के पद पर थे। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेष चंद्रा सियाम के वर्ष 2022-23 के लिए उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। डैलमर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सत्यकाम आर्य सियाम के वर्ष 2022-23 के लिए कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^