विमान दुर्घटना की विस्तृत जांच करायी जायेगी: नायडू
12-Jun-2025 09:20 PM 8682
नयी दिल्ली, 12 जून (संवाददाता) नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा है कि अहमदबाद में गुुरुवार को हुये विमान हादसे की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करायी जायेगी। श्री नायडू ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह हादसे के बाद से गहरे सदमे में हैं। इस समय वह यात्रियों और उनके परिवारों के बारे में सोच रहे हैं। अभी वह हताहतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्य में लगी हुयी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^