विक्रम दुरैस्वामी होंगे ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त
23-Aug-2022 11:00 PM 2568
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) बंगलादेश में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दुरैस्वामी को ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी। वर्ष 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी श्री दुरैस्वामी की जगह विएतनाम में भारत के राजदूत श्री प्रणय वर्मा को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त बनाया गया है। श्री दुरैस्वामी लंदन में सुश्री गायत्री इस्सर कुमार का स्थान लेंगे जो सेवानिवृत्त हो रहीं हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^