विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज
16-Mar-2024 12:46 PM 8951
मुंबई, 16 मार्च (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।फिल्म ससुराल का गुलाम में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ यामिनी सिंह मुख्य में हैं। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं।निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। कथा - पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी का है।विक्रांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘ससुराल का गुलाम’ को लेकर कहा कि यह फिल्म भी बेहद ख़ास होने वाली है। यह फिल्म आधी आबादी को खूब पसंद आएगी। मेरा किरदार इस फिल्म में अनोखा है। उम्मीद करता हूं कि यह सबों को पसंद आये।फिल्म के गाने भी बेहद खूबसूरत हैं। फिल्म में यामिनी सिंह के साथ मेरी केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^