विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
01-May-2025 03:53 PM 1320
मुंबई, 01 मई (संवाददाता) विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, विक्रांत मैसी के अपोजिट फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है।फिल्म आंखों की गुस्ताखियां को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, जिसका एक कारण शनाया कपूर भी हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फ़िल्म्स द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है, और फिल्म को संतोष सिंह ने निर्देशित किया है।इसकी कहानी निरंजन अय्यंगर और मानसी बगला ने लिखी है। इसका संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^