विकसित भारत संकल्प यात्रा ने लिया जनआंदोलन का रूप-भजनलाल
10-Jan-2024 11:03 PM 2892
जयपुर, 10 जनवरी (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा ने एक जनआंदोलन का रूप ले लिया है। श्री शर्मा बुधवार को केकड़ी जिले के भांडावास में आयोजित ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ शिविर का अवलोकन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने वाले इस अभियान में लोग उत्साह से भागीदारी निभा रहे हैं। अब तक प्रदेश में सात हजार 926 स्थानों को यात्रा के तहत कवर किया जा चुका है तथा शिविरों में एक करोड़ 19 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^