विकसित भारत संकल्प यात्रा का कल उज्जैन से शुभारंभ: शर्मा
15-Dec-2023 10:45 PM 2717
भोपाल, 15 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास, गरीब कल्याण और जनहितकारी योजनाओं के साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कल उज्जैन के दशहरा मैदान से किया जाएगा। श्री शर्मा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी समारोह को वर्चुअली संबोधित कर हितग्राहियों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किया जाएगा। कल उज्जैन से प्रारंभ हो रही इस यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से शामिल होंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र की 366 आईसीसी वैनों के द्वारा घर-घर पहुंचाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^