विकसित भारत के निर्माण में योगदान करें लोक सेवक
21-Apr-2024 12:59 PM 1632
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोक सेवा दिवस पर लोक सेवकों को शुभकामनाएं दी है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया है। श्री धनखड़ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के प्रशासनिक ढांचे में रीड की हड्डी 'लोकसेवक' का राष्ट्र के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। श्री धनखड़ ने कहा, "लोक सेवक दिवस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में वे अपना समर्पण निरंतर जारी रखेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^