विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा महिला आरक्षण विधेयक: योगी
21-Sep-2023 11:23 PM 8042
लखनऊ, 21 सितंबर (संवाददाता) महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) गुरुवार को राज्य सभा में सर्वसम्मति से पास हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर को विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर करार दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल के माध्यम से इस ऐतिहासिक पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'उच्च सदन' राज्य सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। नारी सशक्तिकरण को सुनिश्चित करता यह बिल लोकतंत्र के प्रति आमजन के विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^