विकास परियोजनाओं के लिए तय हों नोडल अधिकारी: योगी
30-Apr-2025 10:30 PM 7259
गोरखपुर, 30 अप्रैल (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हर विकास परियोजना की समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी तय किए जाएं और किसी भी विकास परियोजना की लेटलतीफी पर संबंधित लोगों की जवावदेही तय की जाए। गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास कार्यों के मामले में नई नजीर पेश कर रहा है। विकास का यह सिलसिला निर्बाध बना रहे, इसके लिए विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग अपरिहार्य है। यह जरूरी है कि हर विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण हों। यह सुनिश्चित करने के लिए विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। नोडल अधिकारी से जिलाधिकारी एक तय अवधि पर फीडबैक लेते रहें। मुख्यमंत्री ने जीडीए के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नक्शा पास करने त्वरित प्रक्रिया अपनाए, साथ ही इसमें महायोजना के प्रावधानों और मानकों का ध्यान रखा जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^