विकास कार्यो को रोकती है भाजपा: अखिलेश
05-Nov-2024 11:23 PM 3578
गाजियाबाद 05 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास कार्यो को राेकती है और समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। गाजियाबाद विधानसभा के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि हर वर्ग भाजपा के खिलाफ है। महंगाई, बेरोजगारी से सभी लोग दुःखी है। बूथ पर काम करिये, जनता भाजपा को हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार गाजियाबाद की जनता इतिहास रचने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^