विजय शाह का बयान राष्ट्रद्रोही मानसिकता का प्रतिबिंब: दानिश अली
13-May-2025 09:26 PM 2615
नयी दिल्ली 13 मई (संवाददाता) कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली ने कर्नल सोफिया कुरैशी को सेना की शान करार देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने उनके लिए जो बयान दिया है वह राष्ट्रद्रोही मानसिकता का प्रतिबिंब है। श्री अली ने आज कहा कि ये बयान जो मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने दिया है, राष्ट्रद्रोही मानसिकता का प्रतिबिंब है। भाजपा के लोग सेना की वर्दी में भी धर्म खोजते हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की बेटी हैं, सेना की शान हैं। मंत्री उन्हें “आतंकवादियों की बहन” कह रहा है, वो पूरी भारतीय सेना का अपमान कर रहा है। ये जहरीला धर्मांधपन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^