विज ने प्रदेशवासियों को लोकल बस की दी सौगात
01-Nov-2024 11:36 PM 7027
चंडीगढ़, 01 नवंबर (संवाददाता) हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनायें देते हुये अम्बाला छावनी और शहर के लाखों लोगों को 20 सालों के बाद हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर लोकल बस सेवा की सौगात दी है। इस लोकल बस सेवा के सफलता के बाद नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा भी मुहैया करवाई जायेगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस जिले के नागरिकों को चुनाव जीतने के बाद एस्केलेटर प्रोजेक्ट के बाद लोकल बस सेवा का दूसरा तोहफा दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^