विधानसभा जीतने वाले 10 सांसदों ने लोकसभा से दिया इस्तीफ़ा
06-Dec-2023 10:01 PM 2388
नयी दिल्ली 06 दिसंबर (संवाददाता) मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से विधानसभा चुनाव जीतने वाले भारतीय जनता पार्टी के दस सांसदों ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। सांसदों ने बुधवार को अपना इस्तीफ़ा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दिया। इस्तीफ़ा देने वालों मध्य प्रदेश के पांच सांसद हैं जिनमे नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह और राकेश सिंह शामिल है। इसके अलावा राजस्थान के सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, और किरोड़ी लाल मीणा ने भी इस्तीफा दे दिया है जबकि छत्तीसगढ़ के सांसदों में अरुण साव व गोमती साइ ने भी इस्तीफा दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^