विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन
02-Aug-2023 11:56 PM 9396
भोपाल, 02 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने आज रात स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया, जिसके अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की नियुक्ति की गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार इसके सदस्य के रूप में सर्वश्री अजय कुमार लल्लू और सप्तागिरि उलाका को मनोनीत किया गया है। श्री अजय कुमार लल्लू उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं एवं आदिवासी नेता श्री सप्तागिरि उलाका ओडिसा से आते हैं। श्री जितेंद्र सिंह मूल रूप से राजस्थान राज्य के निवासी हैं। इसके अन्य सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया तथा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^