विधान परिषद उप चुनाव:भाजपा ने दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोषित किया उम्मीदवार
01-Oct-2024 08:25 PM 7858
नयी दिल्ली,01 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मंगलवार को कर्नाटक में स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिये। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने दक्षिण कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्री किशोर कुमार पुत्तुर को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि कन्नड स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र में कर्नाटक विधान परिषद के लिए उपचुनाव 21 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^