विदेशों में भी हमारी संस्कृति, सनातन को नमन करने लगे हैंः गोयल
11-Jan-2024 08:30 PM 8902
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (संवाददाता) यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जय भगवान गोयल ने गुरुवार को कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोहा मानने लगी हैं और विदेशों में भी लोग हमारी संस्कृति एवं सनातन को नमन करने लगे हैं जो गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में रामलला में विराज रहे हैं। इस दिन के लिये हमारे पांच लाख पूर्वजों ने अपना जीवन बलदान कर दिया। राम मंदिर में रोजाना करीब 50-60 हजार के बीच लोग आ रहे हैं, लेकिन अब मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के होने के बाद रोजाना पांच लाख से अधिक लोग उनके दर्शन करने आएंगे, जिससे 100 किमी से अधिक क्षेत्र का विकास होगा। मंदिर हमारे देश अर्थव्वस्था के लिए अहम हैं। राम मंदिर के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपये का सामान खरीदा जाएगा। इससे आसपास लोगों को रोजगार मिलेगा। अब उनको जीवनयापन करने में कठिनाई नहीं होगी। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट द्वारा राजधानी में लोगों को सामाजिक परेशानियां और शोषण होने पर निःशुल्क कानूनी सहायता देने के लिये अधिवक्ताओं के साथ एक मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें गरीब बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं के साथ होने वाली समाजिक परेशानियां और शोषण होने पर निशुल्क कानूनी सहायता देने के लिये राष्ट्रीय और जिला स्तर पर कई समितियां बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस मौके पर अधिवक्ता जितेन्द्र सेठी सहित उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। श्री गोयल ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण होने के बाद एक साल में करीब 12 करोड़ लोगों ने दर्शन किया है। मंदिर लोगों की आजीविका चलाने में भी योगदान देते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^