विदेशी मुद्रा भंडार 8.32 अरब डॉलर घटकर 566.9 अरब डॉलर पर
17-Feb-2023 08:08 PM 6280
मुंबई 17 फरवरी (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में भारी कमी आने से 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.32 अरब डॉलर कम होकर 566.9 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.5 अरब डॉलर घटकर 575.3 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 7.1 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 500.6 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 91.9 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह गिरकर 42.9 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 19 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.4 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10.2 करोड़ डॉलर कम होकर 5.15 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^