विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर गिरकर 617.23 अरब डॉलर पर
16-Feb-2024 06:38 PM 8556
मुंबई 16 फरवरी (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 09 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर कम होकर 617.23 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.74 अरब डॉलर बढ़कर 622.5 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 09 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.8 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 546.5 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 35 करोड़ डॉलर घटकर 47.74 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 5.5 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.8 करोड़ डॉलर गिरकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^