विदेशी मुद्रा भंडार 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 632.95 अरब डॉलर पर
27-Feb-2022 05:18 PM 5008
मुंबई 27 फरवरी (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 632.95अरब डॉलर पर रहा जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.76 अरब डॉलर घटकर 630.20 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 118फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1 .49 अरब डॉलर बढ़ कर 567.06 अरब डॉलर पर रहा। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 41.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 19.16 अरब डॉलर हो गया। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर बढ़कर 5.22 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^