विदेशाें से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने हो रहे हैं निरंतर प्रयास: रेड्डी
22-Feb-2023 11:53 PM 6008
खजुराहो, 22 फरवरी (संवाददाता) केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी के रेड्डी ने आज कहा कि विदेशों से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने के प्रयास निरंतर हो रहे हैं। पूर्व वर्षों में स्वतंत्रता के बाद से केवल 13 चोरी की गई पुरावशेषों को वापस लाया गया था। वर्ष 2014 के बाद से, 229 पुरावशेषों को वापस लाया गया है जो देश में सांस्कृतिक गौरव को वापस लाने के सरकार के संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संस्कृति की पहली जी-20 वर्किंग ग्रुप (सीडब्ल्यूजी) की बैठक आज छतरपुर जिले के विश्व धरोहर स्थल खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय श्री रेड्डी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुयी। बैठक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित थी। यह बैठक 25 फरवरी तक होनी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^