वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सैनिक कल्याण में दें योगदान-भजनलाल
06-Dec-2024 11:24 PM 6036
जयपुर, 06 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (सात दिसम्बर) के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। युद्ध में विकलांग व शहीद हुए सैनिकों तथा देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सराहना प्रकट करने का यह अनूठा अवसर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^