वसुंधरा के काफिले में गाड़ी के पलटने से छह पुलिसकर्मी घायल
22-Dec-2024 10:46 PM 2822
पाली 22 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के पाली जिले में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में पुलिस की गाड़ी पलट जाने से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती राजे पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस लौट रही थी कि इस दौरान रोहट और पणिहारी चौराहे के पास उनके काफिले में चल रही पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में पुलिसकर्मी घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^