वरिष्ठ नागरिकों के हित में जो भी संभव होगा किया जायेगा-देवनानी
17-Mar-2024 10:10 PM 8019
भीलवाड़ा 17 मार्च(संवाददाता) राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि वह अपने स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के हित में जो भी संभव होगा,जरूर करेंगे। श्री देवनानी ने वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान के प्रांतीय अधिवेशन में यहां मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए यह बात कही। इस अवसर पर अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंसिपल वी के भदाने ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि देश में 16 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर केंद्र सरकार को गंभीरतापूर्वक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^