वर्तमान राज्य सरकार कृषक एवं बागवानों के हितों के संरक्षण के प्रति वचनबद्धः नेगी
20-Jun-2024 11:36 PM 4435
रिकांग पिओ, 20 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को जिला किन्नौर के लोक निर्माण विश्राम गृह रिकांग पिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री ने शोंगटोंग-करच्छम जल विद्युत परियोजना, काशंग जल विद्युत परियोजना व अन्य लघु जल विद्युत परियोजनाओं के प्रबंधकों एवं परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित पंचायतों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक ली। श्री नेगी ने जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा राशि जमा करवाने व परियोजना संशोधित लागत में हुई वृद्धि पर विस्तृत चर्चा की और परियोजना निर्माण के कारण वन सम्पदा एवं वन अधिकारों को हुए नुकसान के संदर्भ में प्रभावितों को मुआवजा अदा करने पर जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^