वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट, ऐप जारी
19-Jun-2024 08:37 PM 2386
नयी दिल्ली, 19 जून (संवाददाता) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के लिए वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का बुधवार को उद्घाटन किया। यह आयोजन यहां 19 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तीसरे वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत पूर्वावलोकन रूप में की गयी। श्री पासवान ने इस मौके पर कृषि उपजों के अपव्यय को कम करने, मूल्यवर्धन को प्रोत्साहित करने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा खेत से लेकर थाली तक आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^