वंदे भारत एक्सप्रेस का सहारनपुर में भव्य स्वागत
25-May-2023 07:38 PM 5069
सहारनपुर, 25 मई (संवाददाता) दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और देहरादून के बीच गुरुवार को शुरू हुयी वंदेभारत एक्सप्रेस का सहारनपुर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस ट्रेन का ठहराव हरिद्वार, रूढ़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी स्टेशनों पर होगा। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री के स्वागत को जुटी थी और लोगों में इस कदर गर्मजोशी और उत्साह दिखाई दिया कि रेल मंत्री गद्गद् थे। यही स्थिति देवबंद रेलवे स्टेशन पर भी थी। जहां चिलचिलाती धूप और पसीने के बीच हजारों की संख्या में लोग निर्धारित समय तीन बजे से घंटों पूर्व रेलवे स्टेशन पर आकर जम गए और रेल मंत्री ही नहीं वंदे भारत ट्रेन पर भी फूलों की बारिश कर दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^