वंदना कटारिया चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
03-Jan-2024 10:06 PM 6425
रांची, 03 जनवरी (संवाददाता) बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के लिए बुधवार शाम को रांची पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम से वंदना कटारिया चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उत्साहित भारतीय टीम को उस समय झटका लगा जब उसकी अनुभवी फारवर्ड वंदना कटारिया, जिन्हें उप कप्तान भी नामित किया गया था चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह युवा खिलाड़ी बलजीत कौर लेंगी जिन्होंने भारत के हालिया दौरों में शानदार प्रदर्शन किया है इस बीच स्थानीय स्टार निक्की प्रधान को उप कप्तान नामित किया गया है। विशेष रूप से निक्की 2016 में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^