वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण: यादव
18-Nov-2024 09:37 PM 7309
भोपाल, 18 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर से सम्मानित होने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का ही क्षण नहीं, अपितु वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक और कीर्तिमान, एक और वैश्विक सम्मान प्राप्त कर पूरे विश्व में मां भारतीय का गौरव बढ़ाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^