वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत का जुड़ाव मजबूत हुआ: गोयल
26-Apr-2025 11:51 PM 8669
नयी दिल्ली 26 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि आज, ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से, भारत अपनी प्रतिस्पर्धी शक्तियों और बढ़ती विनिर्माण क्षमताओं के बल पर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में और अधिक एकीकृत हो गया है। श्री गोयल ने कहा,“हमारी आर्थिक वृद्धि की कहानी सुरक्षित, संरक्षित और सशक्त है।” श्री गोयल नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रमुख म्यूचुअल फंड मैनेजरों और वित्तीय सलाहकारों को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन कोटक म्युचुअल फंड में किया था। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर भारत के मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार तथा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में इसकी स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस स्थिति में है वह स्थिति वैश्विक और घरेलू दोनों पूंजी को आकर्षित करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^