वैष्णव ने जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का किया अवलोकन
24-Sep-2024 08:50 PM 2647
जयपुर 24 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत में रेलवे स्टेशन कि पुनर्विकास योजना चल रही है जो कि विश्व की सबसे बड़ी पुनर्विकास योजना है। उन्होंने कहा कि देश भर में 1324 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास किया जा रहा है उन्हीं में से एक जयपुर का गांधी नगर रेलवे स्टेशन है। उन्होंने बताया कि गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर दोनों प्रवेश द्वार पर बिल्डिंग के ढांचे का कार्य पूरा कर लिया गया है और फिनिसिंग कार्य प्रगति पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^