वायुसेना और हिंदुस्तान की संघर्षपूर्ण जीत
24-Dec-2024 11:13 PM 8749
नयी दिल्ली 24 दिसंबर (संवाददाता) डीएसए प्रीमियर लीग में आज यहाँ अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर भारतीय वायुसेना की युवा टीम ने लगातार पराजयों के बाद फ्रेंड्स यूनाइटेड को एक गोल से हरा कर जीत का स्वाद चखा। वहीं दिन के पहले मुकाबले में हिंदुस्तान फुटबाल क्लब ने वाटिका फुटबाल क्लब को 2-1 से हराकर दूसरे लेग की पहली जीत दर्ज की। वायुसेना की ओर से सौरभ साधु खां ने विजयी गोल दागा। पहले मुकाबले में हिंदुस्तान के लिए त्रिथंकट सरकार और सेमिन्हाओ वाइफई ने गोल किए, जबकि वाटिका का गोल अभिषेक बॉक्सला ने बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^