वापस लौटे हेजलवुड आरसीबी से जुड़ेंगे
25-May-2025 04:00 PM 7930
बेंगलुरु 25 मई (संवाददाता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सबसे सफल गेंदबाज जॉश हेजलवुड कंधे की चोट से उबरने के बाद यहां लौट आए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जॉश हेजलवुड के वापसी की जानकारी देते हुए कहा कि उसके तेज गेंदबाज हेजलवुड प्लेऑफ में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लौट आये है। वह इस सत्र में आरसीबी के सबसे अच्छे गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 17.27 की औसत और 8.44 की इकॉनमी से 18 विकेट लिये है और आईपीएल 2025 में चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^