वागले की दुनिया में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभायेंगी गुलकी जोशी
09-Oct-2024 12:49 PM 2743
मुंबई, 09 अक्टूबर (संवाददाता) अभिनेत्री गुलकी जोशी सोनी सब के शो 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आयेंगी।गुलकी जोशी वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' में पुलिस ऑफिसर हसीना मलिक के किरदार में नजर आयेंगी।गुलकी जोशी ने कहा, मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर वागले की दुनिया परिवार में शामिल हो रही हूं। एक ऐसी कहानी सामने ला रही हूं जो काफी प्रासंगिक है। हसीना मलिक हमेशा न्याय के लिए खड़ी रही हैं, और यह सिर्फ एक मामले को सुलझाने के बारे में नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि न्याय मिले, चाहे अपराधी कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों। साथ ही हमारे आसपास हो रहे ऐसे कई मामलों के खिलाफ जागरूकता पैदा करना भी इसका उद्देश्य है। मैं इस महत्वपूर्ण कहानी का हिस्सा बनकर आभारी हूं, जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे एक एकजुट समुदाय वास्तव में बदलाव ला सकता है।राजेश वागले की भूमिका निभाने वाले सुमित राघवन ने कहा, यह ट्रैक वास्तव में वागले की दुनिया के उद्देश्य को दर्शाता है, जो सामाजिक मुद्दों को ईमानदारी और दिल से संबोधित करने का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। यह एक भावनात्मक और गहन कहानी है जो इंसाफ के लिए समुदाय के एकजुट होने की शक्ति को सामने लाती है। वागले की दुनिया में हसीना मलिक के रूप में गुलकी का होना एक अद्भुत अनुभव है। उनके किरदार को न केवल प्रशंसक पसंद करते हैं, बल्कि वह न्याय की एक मजबूत स्तंभ भी हैं। हमें उम्मीद है कि यह कहानी बदलाव को प्रेरित करेगी और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों से निपटने के मामले में बदलाव लाएगी।वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^