उत्तरी नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत
07-Jul-2022 11:20 PM 4266
अबुजा, 07 जुलाई (AGENCY) नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कडुना में गुरुवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन अन्य घायल हो गये। कडुना में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के एक कमांडर हाफिज मोहम्मद ने राज्य की राजधानी कडुना शहर में संवाददाताओं को बताया कि कडुना-ज़रिया राजमार्ग के पास रिगाचिकुन पुल पर तेज रफ्तार, गलत तरीके से ओवरटेक करने और नियंत्रण खो देने के कारण दो ट्रक, एक बस और एक सैलून कार आपस में टकरा गये। श्री मोहम्मद ने कहा कि घायलों को फ्रैक्चर, चोट और सिर में चोटें आई हैं। नौ मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। जबकि एक दर्जन घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कारण अतिव्यस्त राजमार्ग पर एक अस्थायी जाम लग गया था, जिसे बाद में आपातकालीन कर्मियों खुलवाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^