उत्तरी कोल्हापुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तिथि घोषित
12-Mar-2022 11:33 PM 8599
कोल्हापुर, 12 मार्च (AGENCY) कोल्हापुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 अप्रैल को उप चुनाव होगा और 17 मार्च से नामांकन फार्म भरा जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में, उत्तरी कोल्हापुर चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु के कारण उप चुनाव होगा। श्री जाधव को दो दिसंबर को निधन हो गया। नामांकन 17 मार्च को शुरू होगा तथा 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होगी। कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि दिवंगत श्री जाधव की पत्नी सुश्री जयश्री जाधव कोल्हापुर-उत्तर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की स्थानीय इकाइयों ने भी घोषणा की है कि अगर पार्टियों का फैसला होता है तो उसके उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^